अमित शाह के फर्जी वीडियो मामले में पहली गिरफ्तारी, असम में 1 व्यक्ति गिरफ्तार
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
आरक्षण के खिलाफ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के फर्जी वीडियो से संबंधित मामले में एक व्यक्ति को असम से गिरफ्तार किया गया है। यह जानकारी असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने सोशल मीडिया पर दी। सरमा ने एक्स पर बताया कि असम पुलिस ने रीतम सिंह के नाम के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। भाजपा ने वीडियो के खिलाफ अपनी शिकायत दर्ज कराई है।