अफगानिस्तान में कब्जे के बाद तालिबान राज में पहली फांसी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: abc
तालिबान ने बुधवार को पश्चिमी फराह प्रांत में सैकड़ों नागरिकों और तालिबान के कई शीर्ष अधिकारियों के सामने एक अफगानिस्तानी नागरिक को सार्वजनिक रूप से फांसी दी। उस पर एक व्यक्ति की हत्या का दोष सिद्ध हुआ था। अफगानिस्तान पर तालिबान के कब्जे के बाद से यह पहली सार्वजनिक फांसी है। मारे गए व्यक्ति की पहचान हेरात प्रांत के ताजमीर के रूप में हुई। तालिबान सरकार के शीर्ष प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाबिद ने यह जानकारी दी।
