राजस्थान में पंचायत चुनाव का पहला चरण, आज से छह जिलों में हो रही वोटिंग
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
राजस्थान में पंचायत चुनाव के पहले चरण के तहत आज से छह जिलों में वोटिंग हो रही है। इस दौरान 3,599 बूथों पर सुबह साढ़े 7 बजे से शाम साढ़े 5 बजे तक मतदान होगा। पहले चरण में 26.55 लाख मतदाता मत डालेंगे। एक जिला परिषद और 26 पंचायत समिति के सदस्य पहले ही निर्विरोध चुने गए। 521 सीटों में से दो सीटों पर चुनाव स्थगित हुए, इस कारण अब 519 सीटों पर मतदान होगा।
