चीन ने अफगानिस्तान भेजी मानवीय सहायता की पहली खेप
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
चीन द्वारा अफगानिस्तान भेजी गई मानवीय सहायता की पहली खेप बुधवार को काबुल पहुंची। कंबल और गर्म कपड़ों वाली इस पहली खेप को शरणार्थियों और प्रत्यावर्तित के कार्यवाहक मंत्री खलील-उर रहमान हक्कानी को सौंपा गया। हालांकि, काबुल में चीनी राजदूत वांग यू ने खलील-उर रहमान हक्कानी के साथ अपनी बैठक में कहा कि, 'चीन, अफगानिस्तान में सर्दी का मौसम आने से पहले अफगान लोगों को मानवीय सहायता की आपूर्ति करेगा।'
