चारा घोटाला: अंतिम मामले में लालू यादव को पांच साल की सजा, भरना पड़ेगा 60 लाख रुपये का जुर्माना
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India TV News
लालू प्रसाद यादव को चारा घोटाला मामले में झटका लगा। आज सीबीआई कोर्ट ने उनके खिलाफ फैसला सुनाया। जिसमें लालू यादव को और 5 साल की सजा हुई। इसके अलावा, उन पर 60 लाख रुपए का जुर्माना भी लगाया गया। बता दें चारा घोटाले से जुड़े अन्य चार मामलों में पहले ही लालू को कुल 14 साल की सजा सुनाई जा चुकी है। बाकी आरोपियों को भी सजा सुनाई गई।
