कर्नाटक के मैसुरु में पहली बार बीजेपी की महिला पार्षद बनीं मेयर
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: dainik jagran
कर्नाटक के मैसुरु में पहली बार बीजेपी की महिला पार्षद सुनंदा पलनेथरा मेयर निर्वाचित हुईं। मैसुरु नगर निगम के 64 सदस्यों में से बीजेपी के 22, कांग्रेस के 19, जदएस के 17 और बसपा का एक पार्षद है, जबकि 5 निर्दलीय हैं। कांग्रेस की उम्मीदवार शांता कुमारी थीं। मेयर के चुनाव में जदएस मतदान से दूर रही। बीजेपी प्रत्याशी पलनेथरा को 26 और कांग्रेस उम्मीदवार कुमारी को 22 वोट मिले।
