लोकसभा में तीसरी बार प्रश्नकाल के सारे 20 सवाल निपटाए गए, ओम बिरला के नाम बना कीर्तिमान
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
ओम बिरला के स्पीकर रहते लोकसभा में तीसरी बार प्रश्नकाल के सारे 20 सवाल हुए। ये एक कीर्तिमान है। इससे पहले ऐसा नहीं हुआ। हालांकि, राज्यसभा में केवल एक बार प्रश्नकाल के सभी 20 सवालों को निपटाया गया था और ये भैरोंसिंह शेखावत के सभापति रहते हुआ था। इससे पहले बीते शीतकालीन सत्र और 2019 के शीतकालीन सत्र में एक-एक बार सभी 20 सवालों से जुड़े पूरक प्रश्न पूछे गए।
