x

चीन में कार्यरत विदेशी पत्रकारों को मिल रहीं जान से मारने की धमकियां

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Reuters

अमेरिका ने चीन में बाढ़ समेत अन्‍य राजनीतिक गतिविधियां कवर करने वाले विदेशी पत्रकारों से चीन के बर्ताव पर कड़ी आपत्ति जताई। अमेरिका ने कहा कि वैसे तो चीन अपने यहां पर कवरेज के लिए अमेरिकी समेत विदेशी पत्रकारों का स्‍वागत करता है लेकिन हकीकत इसके बिल्‍कुल उलट है। अंतरराष्‍ट्रीय मीडिया संस्‍थानों ने हुनान प्रांत में बाढ़ की कवरेज के दौरान पत्रकारों को परेशान किए जाने की जानकारी दी है।