आज होगी भारत व मालदीव के विदेश मंत्रियों की बैठक
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
आज भारत और मालदीव के विदेश मंत्रियों की एक महत्वपूर्ण बैठक होगी। मालदीव के विदेश मंत्री अबदुल्ला शाहिद और विदेश मंत्री एस जयशंकर के बीच हुई होने वाली बैठक में भारत की मदद से इस पड़ोसी देश में लगाई जाने वाली नई परियोजनाओं पर विचार होगा। हाल के महीनों में मालदीव में कई भारत विरोधी प्रदर्शन हुए। वैसे ये प्रदर्शन राजनीतिक कारण से हो रहे हैं लेकिन भारत इस मुद्दे को उठा सकता है।
