आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू हुए कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
एन चंद्रबाबू नायडू कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उन्होंने ट्वीट करके खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने लिखा कि मैं हल्के लक्षणों के साथ कोरोना संक्रमित हो गया हूं। मैंने खुद को होम क्वारंटीन कर लिया है और सभी जरूरी सावधानियां बरत रहा हूं। मैं उन लोगों से अनुरोध करूंगा जो मेरे संपर्क में आए थे, वे जल्द से जल्द अपना परीक्षण करवाएं। कृपया सुरक्षित रहें और अपना ख्याल रखें।
