बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया हुईं कोरोना संक्रमित
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री खालिदा जिया रविवार को कोरोना संक्रमित पाई गईं। कोरोना महामारी के चलते एक साल पहले उन्हें जेल से अस्थाई तौर पर रिहा किया गया था। बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी की प्रमुख खालिदा जिया के नमूने शनिवार को जांच के लिए भेजे गए थे। बांग्लादेश के स्वास्थ्य मंत्रालय के जन संपर्क अधिकारी मैदुल इस्लाम प्रधान ने बताया कि जिया की जांच रिपोर्ट आई, जिसमें संक्रमण की पुष्टि हुई।
