बीजेपी के पूर्व सांसद 50 वर्षीय शरद त्रिपाठी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
यूपी के संतकबीर नगर से बीजेपी के पूर्व सांसद 50 वर्षीय शरद त्रिपाठी का बीती रात गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ। तमाम बीजेपी नेताओं ने उनके निधन पर शोक संवेदना व्यक्त की। गोरखपुर के रहने वाले शरद का पैतृक निवास खजनी तहसील क्षेत्र में पड़ता है। शहर क्षेत्र के धर्मशाला इलाके में परिवार के साथ रहते थे। लंबे समय से बीमार चल रहे थे।
