चंबल के इस नामी डकैत ने किया राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा का समर्थन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Amar Ujala
मध्य प्रदेश में चल रही राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर सियासत जारी है। इस बीच चंबल के सबसे खूंखार डाकू रहे मलखान सिंह ने राहुल गांधी का यात्रा का समर्थन किया है। मलखान सिंह ने कहा कि इस यात्रा से वर्तमान की भाजपा सरकार को बहुत नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अच्छा काम कर रहे हैं। इस यात्रा से प्रदेश की सियासत में जरूर बदलाव आएगा।