x

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक चव्हाण ने कांग्रेस से इस्तीफा दिया, भाजपा में जाने की चर्चा

Shortpedia

Content Team
Image Credit: newsbyte

महाराष्ट्र में कांग्रेस को तीसरा बड़ा झटका लगा है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री और पूर्व सांसद अशोक चव्हाण ने सोमवार को पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। चव्हाण ने अपने विधायक पद से भी इस्तीफा दिया है। उन्होंने अपना इस्तीफा विधानसभा अध्यक्ष राहुल नार्वेकर को सौंपा है। दैनिक भास्कर के मुताबिक, चह्वाण का फोन संपर्क से बाहर है। चर्चा है कि वह 13 बड़े नेताओं के साथ भाजपा में शामिल हो सकते हैं। चव्हाण 3ः00 बजे आधिकारिक जानकारी देंगे।