पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की अचानक तबियत बिगड़ी, गुरुग्राम के निजी अस्पताल किया गया भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कमलनाथ की बुधवार को अचानक तबियत बिगड़ गई। तबीयत खराब होने पर उन्हें गुरुग्राम के एक निजी मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, कमलनाथ को छाती में दर्द उठा है। साथ ही, उन्हें इसके प्रभाव से बुखार होना भी बताया जा रहा है। उनकी स्थिति को देखते हुए आननफानन में उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
