साधु सिंह धर्मसोत गिरफ्तार, विजिलेंस ने भ्रष्टाचार के मामले में की कार्रवाई
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Nbt
विजिलेंस ब्यूरो ने पंजाब के पूर्व मंत्री साधु सिंह धर्मसोत को पीसीए से संबंधित एक मामले में गिरफ्तार किया है। उन्हें सोमवार देर रात तीन बजे अमलोह से पकड़ा गया।बताया जाता है कि गिरफ्तार डीएफओ और ठेकेदार हम्मी ने वन विभाग में गलत कामों का ब्योरा दिया था, जिसके बाद धर्मसोत को गिरफ्तार कर लिया गया।उन पर 25,000 से अधिक पेड़ों की अवैध कटाई में शामिल होने का आरोप है।
