दिल्ली कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरविंदर सिंह लवली भाजपा में शामिल हुए
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
कुछ दिन पहले ही दिल्ली कांग्रेस के अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने वाले अरविंदर सिंह लवली आज शनिवार को भाजपा में शामिल हो गए। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने दिल्ली स्थित भाजपा मुख्यालय में उनका भाजपा में स्वागत किया। लवली के साथ कांग्रेस के पूर्व विधायक राजकुमार चौहान, नसीब सिंह, नीरज बसोया और यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अमित मलिक भी भाजपा में शामिल हुए। इन सभी ने हाल ही में कांग्रेस से इस्तीफा दिया था।