दिल्ली के पूर्व मंत्री राजकुमार आनंद की विधायकी गई, विधानसभा अध्यक्ष ने अयोग्य घोषित किया
Shortpedia
Content Team
Image Credit: newsbyte
दिल्ली की आम आदमी पार्टी सरकार में मंत्री रहे राजकुमार आनंद की विधायकी चली गई है। विधानसभा अध्यक्ष रामनिवास गोयल ने उन्हें विभासभा की सदस्यता से अयोग्य घोषित कर दिया है। आनंद AAP सरकार में समाज कल्याण मंत्री बनाए गए थे, लेकिन अप्रैल में मुख्यमंत्री अरविंंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद उन्होंने AAP और मंत्री पद दोनों छोड़ दिया था। इसके अलावा बसपा में भी शामिल हो गए थे। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ने उन्हें नोटिस जारी किया था।