पूर्व राष्ट्रपति John Magufuli के अंतिम दर्शन के दौरान मची भगदड़, 45 की मौत
Shortpedia
Content Team
Image Credit: reuteres
तंजानिया में दिवंगत राष्ट्रपति जॉन मागुफुली के पार्थिव शरीर के दर्शन के दौरान भगदड़ होने से 45 लोगों की मौत हो गयी. यह घटना पिछले सप्ताह हुयी थी. शहर के पुलिस प्रमुख लजारो मम्बोसा ने बताया कि पूर्व राष्ट्रपति की पार्थिव शरीर दार एस सलाम में एक स्टेडियम में रखा गया था. जिसे देखने के लिए कुछ लोग एक दीवार पर चढ़ गए जो अचानक ढह गई. जिसके बाद वहां पर भगदड़ मची और इसमें इन लोगों की मौत हो गयी.