पूर्व इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की बेटी इस्लाम छोड़कर बनेंगी हिंदू
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: the australian
इंडोनेशिया के पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की बेटी सुकमावती सुकर्णोपुत्री ने इस्लाम छोड़कर हिंदू धर्म अपनाने का फैसला लिया है। 26 अक्टूबर को वह पूजा में शामिल होंगी और इसके साथ ही हिंदू धर्म अपना लेंगी। सीएनएन इंडोनेशिया की रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई। मंगलवार को सुकर्णो हेरिटेज एरिया में यह कार्यक्रम होगा। सुकमावती पूर्व राष्ट्रपति सुकर्णो की तीसरी बेटी हैं और पूर्व राष्ट्रपति मेगावती सुकर्णोपुत्री की छोटी बहन हैं।
