इटली के पूर्व प्रधानमंत्री बर्लुस्कोनी का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Variety
इटली के पूर्व प्रधानमंत्री सिलवियो बर्लुस्कोनी का 86 साल की उम्र में निधन हो गया। सिलवियो बर्लुस्कोनी बीते कुछ समय से बीमार चल रहे थे। बर्लुस्कोनी का नाम विवादों में भी खूब रहा और साल 2017 में वह एक सेक्स स्कैंडल में फंसे थे। साथ ही उन पर भ्रष्टाचार और टैक्स में धांधली के भी आरोप लगे थे। बर्लुस्कोनी 1994 से लेकर 2011 तक तीन बार इटली के प्रधानमंत्री रहे।
