जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, अधिकारियों ने की पुष्टि
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Deccan Herald
जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे की मौत हो गई है। आज सुबह ही नारा शहर में एक रैली के दौरान हमलावर ने उन पर हमला कर दिया था और उन्हें दो गोलियां मारी थीं। इसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। पश्चिम जापान के नारा शहर में शुक्रवार सुबह ही शिंजो आबे एक चुनावी रैली को संबोधित कर रहे थे।
