मुसीबत में फंसे नोबेल विजेता राष्ट्रपति एरिआस, हफ्ते में दूसरी बार लगा यौन उत्पीड़न का आरोप
Deeksha Mishra
News Editor
कोस्टा रिका के पूर्व राष्ट्रपति और नोबेल शांति पुरस्कार से सम्मानित ऑस्कर एरिआस सांचेज एक बार फिर मुसीबत में आ गए हैं. इस बार एक पूर्व मिस कोस्टा रिका ने उनके खिलाफ यौन शोषण की शिकायत दर्ज कराई है. फेसबुक ने एंटरटेन्मेंट को समर्पित अपने एक पेज में बृहस्पतिवार को शिकायत की, एक फोटो प्रकाशित की जिसमें कहा गया कि 2015 में एरिआस ने अपने घर में उसे पकड़ा, जकड़ा और उसकी मर्जी के खिलाफ उसका चुंबन लिया. अभियोजकों ने शुक्रवार को इस बात की पुष्टि की.
