उत्तराखंड बीजेपी के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए महेंद्र भट्ट
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
उत्तराखंड बीजेपी ने नए प्रदेश अध्यक्ष का ऐलान कर दिया है। पार्टी ने बदरीनाथ के पूर्व विधायक महेंद्र भट्ट को कमान सौंपी। अब मदन कौशिक उन्हें कार्यभार सौंपेंगे। मदन कौशिक उनसे पहले पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष थे। बता दें, महेंद्र भट्ट दिल्ली में बुधवार को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिले थे। तब से ही अटकलें लगाई जा रही थीं कि पार्टी उन्हें उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष बनाएगी।
