x

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

पूर्व पाकिस्तानी राष्ट्रपति ममनून हुसैन का उम्र संबंधी बीमारी के चलते बुधवार को निधन हुआ। 1940 में आगरा में जन्मे ममनून 1947 में बंटवारे के वक्त माता-पिता के साथ पाकिस्तान आ गए थे। सितंबर 2013 से सितंबर 2018 तक पाकिस्तान के 12वें राष्ट्रपति रहे ममनून को कैंसर था। उनका इलाज जारी था। वर्तमान राष्ट्रपति आरिफ अल्वी ने हुसैन के निधन पर अफसोस जताया। अन्य वैश्विक नेताओं ने भी अफसोस जताया।