पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 साल की उम्र में निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: News24
पूर्व पोप बेनेडिक्ट का 95 साल की उम्र में निधन हो गया है। वेटिकन ने यह घोषणा की। बेनेडिक्ट का निधन मेटर एक्लेसिया मॉनेस्ट्री में हुआ। पिछले काफी समय से उनकी सेहत काफी खराब थी। पोप बेनेडिक्ट सोलहवें ने 2013 में पद से इस्तीफा देकर दुनिया के कैथोलिक ईसाइयों को चौंका दिया था। करीब 600 साल में ऐसा पहली बार हुआ था, जब किसी पोप ने अपना पद छोड़ा हो।
