मैं केवल एक्सीडेंटल प्रधानमंत्री ही नहीं बल्कि एक्सीडेंटल वित्त मंत्री भी था - मनमोहन सिंह
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: shortpedia
मंगलवार को अपनी किताब चेंजिंग इंडिया के विमोचन के मौके पर पूर्व PM मनमोहन सिंह ने कहा कि मैं न केवल एक्सिडेंटल पीएम ही बना बल्कि मैं एक्सिडेंटल वित्त मंत्री भी रहा था.साथ ही उन्होंने RBI और सरकार के रिश्ते को पति-पत्नी का रिश्ता बताया, जिसमें मतभेद के साथ सामंजस्य भी जरूरी है.अर्थशास्त्री सिंह ने कहा कि साल 1991 के बाद भारत की वार्षिक आर्थिक वृद्धि दर औसतन 7% बनी हुई है. भारत के भाग्य में वैश्विक अर्थव्यवस्था का पावरहाउस बनना लिखा है.
