पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को नियुक्त किया जाएगा नेशनल असेंबली का नया अध्यक्ष
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Telegraph India
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के नेता और देश के पूर्व प्रधानमंत्री राजा परवेज अशरफ को नेशनल असेंबली का नया स्पीकर चुना गया है। उन्हें निर्विरोध चुना गया है। क्योंकि नेशनल असेंबली के किसी भी अन्य सदस्य ने स्पीकर पद के लिए नामांकन दाखिल नहीं किया था। गौरतलब है कि तीन अप्रैल को नेशनल असेंबली के तत्कालीन स्पीकर असद कैसर के इस्तीफा दे देने के बाद से स्पीकर का पद खाली था।
