x

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का निधन

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Twitter

पंजाब विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष निर्मल सिंह काहलों का लंबी बीमारी के बाद आज निधन हुआ। शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ नेता काहलों 79 वर्ष के थे। काहलों 1997 से 2002 तक ग्रामीण विकास एवं पंचायत मंत्री थे। वह 2007 से 2012 तक पंजाब विधानसभा अध्यक्ष रहे। तमाम दलों के नेताओं ने काहलों के निधन पर शोक जताया। अंतिम संस्कार 17 जुलाई को गुरदासपुर जिले के दादूजोध गांव में होगा।