x

विजिलेंस अधिकारी को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री गिरफ्तार, एक करोड़ रुपए देने वाले थे

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: One News 18

पंजाब विजिलेंस के एआईजी को रिश्वत देने के आरोप में पंजाब के पूर्व मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा गिरफ्तार हुए। उन्होंने विजिलेंस अधिकारी को एक करोड़ रुपए की पेशकश की थी। वह 50 लाख रुपए एडवांस लेकर चंडीगढ़ पहुंचे, जहां उनकी गिरफ्तारी हुई। अरोड़ा पहले कांग्रेस में थे और कैप्टन अमरिंदर सिंह के सीएम रहते मंत्री रहे। कैप्टन को हटाने के बाद कुछ दिन पहले उन्होंने कांग्रेस छोड़ भाजपा ज्वॉइन की।