दक्षिण अफ्रीका के पूर्व राष्ट्रपति का निधन, मिला चुका है नोबेल पुरस्कार
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
दक्षिण अफ्रीका के अंतिम श्वेत राष्ट्रपति फ्रेडरिक विलियम डी क्लार्क का गुरुवार को 85 वर्ष की उम्र में निधन हो गया है। क्लार्क कैंसर बीमारी से जूझ रहे थे। मार्च में उनके कैंसर से पीड़ित होने का पता चला था। 1993 में मंडेला के साथ उन्हें संयुक्त रूप से नोबेल शांति पुरस्कार से नवाजा गया था। दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद खत्म करने में डी क्लार्क ने अहम भूमिका निभायी थी।
