पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी भी राजद्रोह कानून के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण शौरी ने गुरुवार को सुप्रीम कोर्ट का रुख कर राजद्रोह कानून को असंवैधानिक घोषित करने का अनुरोध किया है। याचिका, शौरी और गैर सरकारी संस्था कामन काज की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता प्रशांत भूषण ने दायर की है। यह याचिका ऐसे दिन दायर की गई है, जब चीफ जस्टिस एनवी रमना की अध्यक्षता वाली पीठ ने इस कानून के भारी दुरुपयोग पर चिंता जाहिर की है।
