कांग्रेस के पूर्व केंद्रीय मंत्री आरपीएन सिंह बीजेपी में शामिल
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Money Control
पूर्व केंद्रीय मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आरपीएन सिंह मंगलवार को भाजपा में सम्मलित हो गए। आज ही कांग्रेस से इस्तीफा देने वाले सिंह ने कहा कि भाजपा में शामिल होना उनके लिए एक नयी शुरुआत है। उन्होंने कहा, 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा, गृह मंत्री अमित शाह के दूरदर्शी नेतृत्व और मार्गदर्शन में राष्ट्र निर्माण में अपना योगदान देने के लिए तत्पर हूं।'
