पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन, दिल्ली एम्स में थे भर्ती
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: India Today
95 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम शर्मा का निधन हुआ। वो ब्रेन स्ट्रोक के कारण पिछले शनिवार को दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराए गए थे। बीती रात 1 बजकर 40 मिनट पर उन्होंने आखिरी सांस ली। बृहस्पतिवार सुबह 11 बजे उनका अंतिम संस्कार हनुमानघाट स्थित शमशान घाट पर पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा। पीएम मोदी समेत अन्य नेताओं ने निधन पर शोक जताया।
