पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड का निधन
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Dainik Jagran
पूर्व अमेरिकी रक्षा मंत्री डोनाल्ड रम्सफेल्ड मंगलवार को मैक्सिको के ताओस में अपने घर में चल बसे। उन्हें मल्टीपल मायलोमा की समस्या थी। 88 वर्षीय रम्सफेल्ड राष्ट्रपति जेराल्ड फोर्ड और जार्ज डब्ल्यू बुश (जूनियर) के कार्यकाल में रक्षा मंत्री रहे हैं। उन्होंने 1970 के आसपास अमेरिका की शीत युद्ध रणनीतियों की अध्यक्षता की और दशकों बाद आतंकवाद के दौर में अफगानिस्तान और इराक में युद्ध के दौरान अहम भूमिका निभाई।
