उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का 89 साल की उम्र में निधन
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
भाजपा के दिग्गज नेता और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का शनिवार को लखनऊ के संजय गांधी स्नात्कोत्तर आयुर्विज्ञान संस्थान अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 साल के थे। वह पिछले एक महीने से सांस की तकलीफ से जूझ रहे थे। इसके चलते उन्हें अस्पताल में लाइफ सपोर्ट पर रखा गया था। पिछले कई दिनों से उनकी हालत बिगड़ती जा रही थी। सिंह के निधन से भाजपा और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है।