CDS बिपिन रावत और कल्याण सिंह सहित चार को मिलेगा पद्म विभूषण
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
गृह मंत्रालय ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर इस साल दिए जाने वाले पद्म पुरस्कारों की घोषणा की है। इसमें पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल बिपिन रावत, पूर्व मुख्यमंत्री तथा भाजपा नेता कल्याण सिंह सहित चार लोगों को पद्म विभूषण पुरस्कार देने की घोषणा की गई है। इनके अलावा 17 हस्तियों को पद्म भूषण और 102 लोगों को पद्म श्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। बता दें ये नागरिक पुरस्कार देश सेवा के लिए दिए जाते हैं।