यूपी में आज चौथे चरण का मतदान जारी, कई जगह ईवीएम खराब हुआ
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
यूपी विधानसभा चुनाव के चौथे चरण में आज नौ जिलों की 59 विधानसभा सीट के लिए वोटिंग हो रही है। 59 सीटों से कुल 624 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। लखनऊ, सीतापुर, खीरी, हरदोई, उन्नाव, रायबरेली, बांदा, फतेहपुर और पीलीभीत जिले में आज वोटिंग हो रही है। इसके बीच सपा ने अपने ट्विटर हैंडल पर कई ट्वीट किए हैं। इसमें अलग-अलग जगह ईवीएम खराब होने का दावा किया गया है।
