फ्रांस भेजेगा भारत के लिए ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित अतिरिक्त चिकित्सा आपूर्ति
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
फ्रांस ने सोमवार को घोषणा की कि वह भारत के लिए 16 बड़े ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों सहित अतिरिक्त चिकित्सा आपूर्ति भेजेगा ताकि कोरोना वायरस महामारी की दूसरी लहर से लड़ने में देश को सहयोग मिल सके। फ्रांस के राजदूत इमैन्युएल लिनैन ने कहा भारत के बगैर कोरोना वायरस के खिलाफ जीत नहीं मिल सकती है। दस ऑक्सीजन उत्पादन संयंत्रों के साथ एक विशेष मालवाहक विमान मध्य जून तक भारत आएगा।
