परिवार की सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम होने पर मिलेगी निशुल्क शिक्षा
Shortpedia
Content Team
Image Credit: Newsbyte
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ऐसे छात्रों को निशुल्क शिक्षा देने की घोषणा की, जिनके परिवार की सत्यापित सालाना आय 1.80 लाख रुपये से कम है। खट्टर ने कहा कि राज्य सरकार यह सुनिश्चित करना चाहती है कि गरीब परिवार का कोई भी प्रतिभाशाली छात्र अपने सपनों को पूरा करने से नहीं चूक जाए। हरियाणा के मुख्यमंत्री के इस ऐलान से राज्य में स्कूल शिक्षा में बड़े बदलाव आने की उम्मीद है।