x

फ्रांसीसी रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली आज भारत आएंगी, पीएम मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ से करेंगी चर्चा

Kapil Chauhan

News Editor
Image Credit: Shortpedia

फ्रांस की रक्षामंत्री फ्लोरेंस पार्ली शुक्रवार को आधिकारिक दौरे पर भारत पहुंचेंगी। फ्लोरेंस का ये दौरा भारत और फ्रांस के बीच सामरिक और रक्षा संबंधों को मजबूती देने के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।फ्लोरेंस रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मुलाकात करेंगी। फ्रांस के दिल्ली स्थित दूतावास ने बताया है कि भारत यात्रा के दौरान फ्रांस की रक्षामंत्री भारतीय एनएसए अजीत डोभाल से भी मिलेंगी।