फ्रांसीसी विदेश मंत्री ज्यां -वेस ली द्रियां पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
फ्रांस के विदेश मंत्री ज्यां-वेस ली द्रियां पांच दिवसीय भारत यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचें। वे विदेश मंत्री डॉक्टर एस जयशंकर के साथ आज द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और आपसी हित के अन्तर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार-विमर्श करेंगे। विदेश मंत्री द्रियां आज शाम प्रधानमत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात करेंगे। वे जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर सामूहिक चर्चा में पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री प्रकाश जावड़ेकर से मिलेंगे। फ्रांस के विदेश मंत्री रायसीना संवाद में हिस्सा भी लेंगे।
