ग्लासगो पहुंचे पीएम मोदी, भारतीय समुदाय के लोगों ने गाया 'मोदी है भारत का गहना' गीत
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Twitter
पीएम मोदी जलवायु परिवर्तन पर संयुक्त राष्ट्र के 26वें 'कांफ्रेंस ऑफ द पार्टीज' में शामिल होने के लिए सोमवार तड़के ब्रिटेन के ग्लासगो पहुंचे। प्रधानमंत्री एयरपोर्ट से सीधे होटल पहुंचे जहां भारतीय समुदाय के लोगों ने उनका स्वागत किया। इस दौरान एक बच्चे से पीएम ने बातचीत की। होटल पहुंचने के बाद पीएम के साथ बातचीत के दौरान भारतीय समुदाय के लोगों ने 'मोदी है भारत का गहना' गीत गाया।
