गौतम गंभीर और उनके परिवार को मिली जान से मारने की धमकी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
पूर्वी दिल्ली से बीजेपी सांसद गौतम गंभीर को जान से मारने की धमकी मिली। गौतम गंभीर ने शाहदरा जिले के डीसीपी को पत्र लिखकर इसकी जानकारी दी है। बीजेपी सांसद ने पत्र में कहा कि एक इंटरनेशनल नंबर से मुझे और मेरे परिवार को जान से मारने की धमकी मिल रही है। उन्होंने अनुरोध करते हुए कहा कि इस मामले में एफआईआर दर्ज कर मेरे परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
