गहलोत ने दिए चुनाव लड़ने के संकेत, आज सोनिया से मिल सकते हैं
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
कांग्रेस अध्यक्ष पद के दावेदार माने जा रहे राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने संगठन चुनाव लड़ने के संकेत दे दिए हैं। हाल ही में अशोक गहलोत ने कहा कि, पहले मैं आखिरी सांस तक राहुल गांधी को मनाऊंगा। वे नहीं माने, तो आलाकमान का जो आदेश होगा वो स्वीकार कर लूंगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आज दिल्ली पहुंचेंगे। गहलोत के कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात करने की संभावना है।
