बिहार की सियासत गरमाई, गिरिराज के मंच पर दिखीं मुजफ्फरपुर कांड की आरोपी मंजू वर्मा
Deeksha Mishra
News Editor
Image Credit: you tube
चुनावी रैलियों का दौर जारी है इस बीच बिहार की राजनीति गर्मा गई है. दरअसल शनिवार को BJP की पूर्व कल्याण मंत्री और मुजफ्फरपुर शेल्टर होम मामले की आरोपी मंजू वर्मा बिहार की बेगुसराय सीट से BJP प्रत्याशी गिरिराज सिंह के साथ मंच साझा करती नजर आईं. इस समय मंजू आर्म्स एक्ट मामले में जमानत पर हैं जबकि उनके पति चंदेश्वर वर्मा अभी भी जेल में हैं. CBI को पिछले साल उनके घर से 50 करतूस मिले थे.
