गनी ने चेताया- 'अगले 100 सालों में भी सरकार को सरेंडर करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता तालिबान'
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: Shortpedia
हालिया एक कैबिनेट बैठक में अफगानिस्तानी राष्ट्रपति अशरफ गनी ने कहा कि, 'तालिबान अगले 100 सालों में भी सरकार को सरेंडर करने के लिए मजबूर नहीं कर सकता।' गनी बोले- 'तालिबान और उसके समर्थक देश में वर्तमान रक्तपात और विनाश के लिए पूरी तरह जिम्मेदार हैं।' राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार हमदुल्ला मुहिब ने कहा कि, 'तालिबान के क्षेत्र विस्तार का मतलब ये नहीं कि अफगान सरकार उनका स्वागत कर रही है।'
