सलमान खुर्शीद की किताब पर गुलाम नबी आजाद का बड़ा बयान, कही ये बात
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: shortpedia
कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब को लेकर जारी विवाद के बीच पार्टी के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने हाल ही में कहा कि हिंदुत्व की तुलना आतंकी संगठन आइएसआइएस और जिहादी इस्लाम से करना ठीक नहीं है। हम एक राजनीतिक विचारधारा के तौर पर हिंदुत्व से सहमत नहीं हो सकते हैं, लेकिन आइएसआइएस और जिहादी इस्लाम के साथ इसकी तुलना करना तथ्यात्मक रूप से गलत और अतिशयोक्ति होगी।
