गुलाम का बयान- महात्मा गांधी थे सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षता के सबसे बड़े अनुयायी
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: hindustan news hub
बीते दिन वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने एक कार्यक्रम में कहा कि, 'भारत में राजनीति इतनी बदसूरत हो गई है कि कभी-कभी किसी को संदेह हो जाता है कि क्या हम इंसान हैं।' उन्होंने आगे कहा कि, 'मुझे लगता है महात्मा गांधी सबसे बड़े हिंदू और धर्मनिरपेक्षता के सबसे बड़े अनुयायी थे। जो कोई भी सही मायने में धर्म का पालन करता है, वह वास्तव में धर्मनिरपेक्ष है।'
