कर्नाटक में हिजाब पहनीं छात्राओं को मिली कॉलेज में एंट्री, लेकिन अलग से लगेंगी क्लास
Kapil Chauhan
News Editor
Image Credit: news9live
कर्नाटक में सरकारी प्री-यूनिवर्सिटी कॉलेज, कुंडापुरा में आज हिजाब पहनीं छात्राओं को एंट्री मिली। हालांकि उनकी क्लास अगल से लगेंगी। उडुपी में कुछ कॉलेजों ने मुस्लिम छात्राओं के कक्षा में हिजाब पहनने पर रोक लगाई तो विवाद बढ़ा था। इससे पहले केरल सरकार ने स्टूडेंट पुलिस कैडेट प्रोजेक्ट में शामिल मुस्लिम छात्राओं को हिजाब पहनने की इजाजत नहीं दी थी। सरकार ने कहा था कि इससे धर्मनिरपेक्षता नीति प्रभावित होगी।
